Skip to content
न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी
कोटद्वार/ यहां नायब तहसीलदार एसपी नौटियाल ने बताया कि पिछले पांच दिनों से प्रशासन द्वारा अवैध खनन के खिलाफ सख्त कारवाई की जा रही है।
राजस्व विभाग की टीम ने दो ट्रेक्टर खो नदी से ओर एक पिकअप पोखाल से पकड़ा। जिन्हें जुर्माना देने के बाद छोडा गया। इसके बाद दो ट्रैक्टर सुखरो व मालन नदी से पकड़े गए।
वही उन्होंने कहा कि बुधवार को सुबह 5 बजे खोह नदी में छापा मारा गया। जिसमें नदी के बीच एक ट्रेक्टर ट्राली में पत्थर भरते हुए पाया गया।
इस से पहले वे नदी में उतरते खनन माफियाओं ने उनको घेर लिया। ट्रेक्टर चालक ने ट्रॉली के पत्थर नदी में गिरा दिए और ट्रॉली को नदी में ही छोड़कर भाग गया।
Post navigation
imunify-bot-check