यहां घर के आंगन में घुसकर भालुओं ने किया युद्ध घर के दरवाजे भी खटखटाए।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उतरकाशी

 उत्तरकाशी/ भालुओं के आतंक से लोगों में भय का माहौल है उत्तरकाशी जिले के टकनौर क्षेत्र के मल्ला गांव सहित कई गांवों में भालू घरों की छतों और आंगन में बेखौफ घूम रहे हैं। जिसके चलते लोग अंधेरा होने के बाद घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। गुरुवार रात एक घटना भटवाड़ी विकास खंड के मल्ला गांव में देखने को मिली है। यहां एक भालू और उसके दो बच्चे घर में घुस आए और भोजन की तलाश में आंगन में घूमते रहे। यहां तक की भालुओं की गैंग ने इस घर के दरवाजे पर भी कई बार दस्तक दी।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में पुलिस के दावे हवा हवाई अराजक युवकों ने खुलेआम जानलेवा स्टंट करके कानून व्यवस्था को दी खुली चुनौती।

इससे घर के अंदर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। भालू काफी देर तक इस घर के आंगन में घूमते रहे। अगली सुबह सीसीटीवी फुटेज देख गांव वालों की रूह कांप उठी। लोगों ने बताया कि गांवों में पिछले कई दिनों से भालुओं ने आतंक मचा रखा है।

 भालूओ के खौफ में जी रहा पंवार परिवार

मल्ला डांग गांव में भालुओं ने जबरदस्त आतंक मचा रखा है। यहां के राजेश पंवार के अनुसार पिछले चार महीने से भालू की दहशत में जीवन यापन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 पूर्व सैनिक, सैनिक विधवाओं तथा सैनिक आश्रीतों के लिए सरकार की आधुनिक कृषि नीति के तहत 29 दिसंबर को गौचर में कृषि मेले का आयोजन , 80% सब्सिडी पर मिलेंगे कृषि उपकरण।

भालू लगातार उनके घर पर आकर उनके दरवाजे और खिड़कियों को खटखटाकर खोलने का प्रयास करते रहते हैं। इससे पूरा परिवार दहशत में था। शाम छह बजे बाद परिजनों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया। भालू की इस हरकत को देखते हुए उनको सीसीटीबी कैमरे लगाने पड़े। गत सोमवार को उन्होंने बाजार आकर घर में सीसीटीवी कैमरे लगाये। इस पर देखा को मंगलवार व गुरुवार रात को भालू व उसके दो बच्चे घर के आंगन में दिखाई दिए। कहा कि वीडियो वन विभाग को भेजने के बाद शुक्रवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। उन्होंने भालूओं को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लाया है।

आंगन में किया भालुओं में युद्ध

भालुओं के लगातार हमलों से लोग दहशत में हैं। उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली पिथौरागढ़ के साथ ही अल्मोड़ा के कई पर्वतीय क्षेत्रों में भालुओं ने आतंक फैला रखा है। उत्तरकाशी में भालू के हमले से अब तक 14 लोग घायल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी, सरकार की बढ़ी टेंशन आबकारी राजस्व बढ़ाने की योजना लटकी अधर में।

जिनमें दो लोगो की मौत हो चुकी है। गुरुवार रात भी भटवाड़ी के मल्ला गांव में जंगल से निकलकर एक भालू अपने दो बच्चों के साथ घर में घुस गया। भालुओं के घर में घुसने की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। भालू ने अपने बच्चों के साथ घर में प्रवेश किया और वहां भोजन ढूंढने लगे। इस बीच भालू के दोनों बच्चे लड़ते भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनकी मां आकर उनको छुड़ाकर अलग करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *