Skip to content
न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उधम सिंह नगर
उधम सिंह नगर/ जिले से खबर सामने आ रही है यहां एक बाइक सवार युवक को स्टंट करना भारी पड़ गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवक हाईवे पर स्टंटबाजी कर रहा था।
इस बीच युवक सामने से आ रही कार से टकरा गया। हादसे में युवक की मौत हो गई।
स्टंट करने के दौरान युवक की हुई मौत
हादसा बुधवार शाम नैशनल हाइवे 125 का बताया जा रहा है। बाइक सवार युवक स्टंट कर रहा था इस बीच युवक सामने से आ रही कार से जा टकरा।
हादसे के दौरान युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कार चालक को भी चोट आई है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।
Post navigation
imunify-bot-check