उत्तराखण्ड में यहां शादी समारोह में शामिल होने आए 3 लोगों पर गुलदार ने किया हमला, दो लोग गंभीर घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उधम सिंह नगर

 खटीमा/ खटीमा के ग्राम सभा भुडाई में सो रहे तीन लोगों पर गुलदार ने हमला कर दिया। इनमें से गुलदार के हमले से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को पैर में खरोच और हल्की चोट के निशान हैं। सूचना मिलते ही परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से घरेलू उपचार कर उन्हें नागरिक अस्पताल खटीमा में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखण्ड में 15 मुख्य अभियंताओं की आय और सम्पत्ति के जांच के आदेश पढ़िए क्या है पूरा मामला।

ग्राम सभा भुडाई निवासी नीरज सिंह पुत्र दशरथ सिंह के घर में शादी समारोह था जिसमें उनके रिश्तेदार भी पहुंचे हुए थे। ग्राम बिसौता नौगवानाथ निवासी रजनीश सिंह राणा, पुत्र गणेश सिंह राणा, ग्राम भड़ा भुडिया निवासी अनुराग पुत्र स्व कारण सिंह, भुडाई निवासी दिनेश सिंह पुत्र रामरूप भी समारोह में शामिल होने आए थे।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखण्ड में यहां 6 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने के निर्देश, दुष्कर्म के मामले में मांग रहे थे 5 लाख की रिश्वत।

 ये सभी नीरज सिंह के घर पर सो रहे थे। मध्य रात लगभग डेढ़ बजे के आसपास गुलदार ने इन सभी पर हमला कर दिया। गुलदार ने दिनेश के मुंह पर हमला कर उसका जबड़ा फाड़ दिया। जबकि रजनीश के नाक और ठुड्डी पर हमला कर घायल कर दिया। साथ ही सो रहे अनुराग के पैर पर झपट्टा मारा जिससे उसके पैर में हल्की चोट आई है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखण्ड में यहां भालू ने महिला को किया घायल, वन विभाग ने 10 हजार रुपए देकर झाड़ा अपना पल्ला।

 इस घटना से घर में हड़कंप मच गया। ग्रामीण और घर के लोगों ने तुरंत घरेलू उपचार किया। और सुबह होते ही तीनों को उपजिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां नागरिक अस्पताल से अनुराग को छुट्टी दे दी गई और दिनेश और रजनीश का इलाज चल रहा है। ये दोनों भी खतरे से बाहर हैं। खटीमा के वन क्षेत्राधिकारी महेश जोशी ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर घटना स्थल की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *