एशिया के 2 देशों में बहुत तेजी से फ़ैल रहा है कोरोना, भारत के भी 3 राज्य अलर्ट पर स्वास्थ्य मंत्रालय का अपडेट।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

न्यूज़ 13 ब्यूरो/ एशिया के 2 देशों में तेजी से फैल रहा कोरोना भारत के 3 राज्य अलर्ट पर स्वास्थ्य मंत्रालय का अपडेट कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर दुनिया वालों पर बरपने लगा है। पुरानी लहर का शोक खत्म हुआ भी नहीं था कि अब इसका नया वेरिएंट कई देशों में लोगों को संक्रमित करने लगा है। एशिया के कई देश इसमें शामिल हैं। हांगकांगए सिंगापुर और थाईलैंड में स्थिति गंभीर होती जा रही है। यहां मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और अस्पतालों में भी भर्ती बढ़ रही है। हाल ही में भारत के अंदर भी इससे 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां आकाशीय बिजली गिरने से कई घरों की छतों में आई दरारें घरेलू उपकरण भी हुए जलकर राख।

महाराष्ट्र में 20 मई को 53 एक्टिव केस की सूचना मिली थी। सिंगापुर व हांगकांग में कोरोना के मामले जहां तेजी से बढ़ रहे हैं वहीं भारत में भी अब डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। इस आंकड़े ने एक बार फिर से पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। सिंगापुर में जहां मामलों की संख्या में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है वहीं हांगकांग में सिर्फ एक सप्ताह में 31 गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं। सिंगापुर को हाई अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि कोविड-19 मामलों की अनुमानित संख्या 14,200 हो गई है। अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या मे भी लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां अश्लील वीडियो बनाकर 3 लाख रुपए रंगदारी वसूलने वाली 3 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफतार।

इस बीच भारत में भी तेजी से आंकड़े बढ़ रहे हैं। 12 मई से अब तक कोरोना के 164 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल 257 सक्रिय कोविड मामले हो गए हैं। जिनमें केरल, महाराष्ट्र के साथ ही तमिलनाडु सबसे आगे हैं। इस मामले पर अब स्वास्थ्य मंत्रालय का भी जवाब आया है। वहीं भारत में बढ़ते कोरोना के मामले पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि फिलहाल मामला कंट्रोल में है। बीते सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र आपातकालीन चिकित्सा राहत प्रभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और केंद्र सरकार के अस्पतालों के विशेषज्ञों की समीक्षा बैठक हुई।

यह भी पढ़ें 👉 ऑपरेशन सिंदूर के बाद अल्मोड़ा में बीजेपी के दो मंत्रियों के बीच अपनी-अपनी सियासी ताकत दिखाने की मची होड़।

बैठक के बाद अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि कि भारत में वर्तमान में कोविड-19 कंट्रोल में है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 19 मई 2025 तक भारत में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या 257 है जो देश की बड़ी आबादी को देखते हुए बहुत कम आंकड़ा है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि लगभग सभी मामले हल्के हैं जिनमें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है। अधिकारी ने कहा कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। देश में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के माध्यम से कोरोना सहित वायरल श्वसन बीमारियों की निगरानी के लिए एक मजबूत प्रणाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *