खैरना से पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची नाबालिग निकली 8 महीने की गर्भवती पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन नाबालिग को लेकर चले गए वापस।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ खैरना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के करीब आठ महीने की गर्भवती होने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजन किशोरी को उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे

यह भी पढ़ें 👉बद्रीनाथ धाम में पुलिस व सेना के जवानों के बीच हुई मारपीट भारतीय सेना के मेजर सहित कई जवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

जांच के दौरान गर्भावस्था का पता चलने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खीसक गई। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को देने के लिए कोतवाली में मेमो भेजा। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम अस्पताल पहुंचती उससे पहले ही परिजन किशोरी को लेकर वहां से चले गए।

यह भी पढ़ें 👉जागेश्वर विधानसभा में कांग्रेस को लगा झटका पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के भतीजे ने थामा यूकेडी का दामन।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि किशोरी के साथ यह स्थिति किन परिस्थितियों में बनी। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *