पिथौरागढ़/ उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर से समृद्ध सीमांत जिले पिथौरागढ़ में एक नई वेब सीरीज का आगाज होने जा रहा है। ‘अनमोल प्रोडक्शन’ के बैनर तले निर्मित की जा रही इस वेब सीरीज का शीर्षक ‘वेलकम टू पहाड़: भूतों का चक्कर’ रखा गया है। इससे पूर्व प्रोडक्शन द्वारा ‘गोपी भीना’ (उत्तराखंड की पहली फीचर फिल्म) भी बनाई गई है।
इस वेब सीरीज के प्रोड्यूसर मीनाक्षी भट्ट एवं त्विशा भट्ट है, जिसका फिल्मांकन 11 अगस्त से 18 अगस्त तक पिथौरागढ़ के विभिन्न स्थलों पर किया जाएगा। सीरीज में स्थानीय प्रतिभाओं को प्राथमिकता दी गई है, जो अपनी अदाकारी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। वेब सीरीज में मुख्य भूमिकाओं में त्विशा भट्ट, पंकज लुंठी, दीपक लुंठी, दीप जोशी, भावना चंद और अन्य किरदार रिदम टम्टा, विशाखा, दीपक मंडल, कमलेश t -rex और बूबू की भूमिका में जगदीश लुंठी (जग्गी बू), अम्मा की भूमिका में मीनू बड़ौनी नजर आएंगे।
फिल्मांकन रोहन कापड़ी द्वारा तथा सह फिल्मांकन सुमित कुमार झा एवं अन्य टीम द्वारा किया जा रहा है
यह सीरीज पहाड़ी जनजीवन, रहस्य और हास्य-मनोरंजन का एक अनूठा संगम प्रस्तुत करेगी। उत्पादन टीम का उद्देश्य इस वेब सीरीज के माध्यम से उत्तराखंड के पर्यटन और स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को एक नया मंच प्रदान करना है। शूटिंग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं