अल्मोड़ा/ जैंती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकित हत्याकांड का प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक जैंती में चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल एवं जैंती ब्लॉक के अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चौखुड़ी से सुनाडी तक पैदल मार्च करते हुए सुनाडी जैंती चौराहे पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया वक्ताओं ने कहा कि अंकित भंडारी केस में मुख्य आरोपी दुष्यंत कुमार गौतम को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।
और इस मामले की सीबीआई जांच कर करने की मांग की इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, गोपाल सिंह मेहरा, नवीन कोहली, प्रदीप बिष्ट सुंदर जोशी, प्रताप राम, पान सिंह जीतसिंह, गिरीश चंद्र जोशी पूरन राम चंदन बोरा,पान सिंह बरगली, मोहन सिंह सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।