सुबह-सुबह 6.2 तीव्रता का आया भूकंप दहशत में लोग।

न्यूज 13 ब्यूरो

न्यूज 13 ब्यूरो/ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज तड़के सुबह-सुबह 6.2 तीव्रता का भूकंप आया जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया था अभी तक किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है अंडमान सागर एक भूकंपीय रूप सेए एक्टिव क्षेत्र है इसलिए यहां भूकंप आना आम बात है यह दिल्ली-एनसीआर में आए हालिया भूकंपों के लगभग दो हफ़्ते बाद आया है।

यह भी पढ़ें 👉 भीषण सड़क हादसे में 18 कांवड़ियों की हुई दर्दनाक मौत 20 से अधिक गम्भीर घायल।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तड़के सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए इस बीच भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 से ज्यादा रही है हालांकि तेज झटकों के बाद भी किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है हालांकि इन झटकों ने लोगों को डरा दिया है।

भूकंप के झटकों से लोगों में फैली दहशत

अंडमान सागर और उसके आसपास के द्वीप क्षेत्र भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाते हैं यहां अक्सर भूकंप के झटके लोगों को महसूस होते रहते हैं देशभर में जुलाई के महीने में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं

यह भी पढ़ें 👉 देहरादून सहित उत्तराखंड के इन 5 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट चारधाम यात्रा मार्ग पर भी हो रही है रुक-रुक कर बारिश।

अकेले देश की राजधानी दिल्ली में जुलाई महीने में 3 बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं लगातार आ रहे भूकंप ने लोगों और विशेषज्ञों के साथ ही आपदा प्रबंधन एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। 22 जुलाई को गुजरात के कच्छ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे क्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई थी भूकंपीय गतिविधियों में बढ़ोतरी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग हालात पर लगातार नजर रख रहा है

क्यों लगते हैं भूकंप के झटके

धरती की बाहरी सतह सभी को शांत और स्थिर नजर आती है हालांकि इसके अंदर हमेशा उथल-पथल मची रहती है।

यह भी पढ़ें 👉 नंदा मेले तैयारी को दिया अन्तिम रूप, मंदिर परिसर में हुई बैठक,19 अगस्त बार भरने के साथ शुरू होगी नंदा पूजा, 25 को लगेगा रात्रि मेला।

भूगर्भीय प्लेटों के टकराने के कारण हर साल सैकड़ों भूकंप आते हैं इन झटकों को लेकर एक्सपर्ट बताते हैं कि धरती 12 टेक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं तो जो ऊर्जा निकलती है वह भूकंप का कारण बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *