चौखुटिया/ तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध रात्रि नंदा मेला जाबर तडागताल मां नन्दा मंदिर में 25 अगस्त को लगेगा। मेले की तैयारी सहित अन्य कार्यक्रमों को लेकर मंदिर परिसर में मंदिर समिति, विभिन्न ड्योडियों से जुड़े ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में रात्रि मेले से लेकर एक सप्ताह तक विभिन्न ड्योडियों में चलने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं सहित सभी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।तथा रात्रि मेला संचालन की व्यवस्थायें सौपी गई।
जाबर मंदिर परिसर में मंदिर, मेला समिति के अध्यक्ष पूर्व दर्जा मंत्री कुबेर सिंह कठायत की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंडितों के साथ तय हुआ कि इस बार रात्रि मुख्य मेला 25 अगस्त को लगेगा। तथा 19 अगस्त को मुख्य ड्योडी टेडागांव मैं “बार’ भरने के साथ अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित होगी। गणेश पूजन के साथ देव डागर अवतरण तथा दुग्ध,गंगा जल से स्नान किया जायेगा।19 से 23अगस्त तक विभिन्न ड्योडियों में रात्रि जागरण ,झोड़ा गायन ,मां की स्तुति आदि कार्यक्रम होंगे। जबकि 22 अगस्त को न्यौनी में भण्डारे का आयोजन होगा।
देव डंगरियों के साथ मुख्य ड्योडियों से सभी ग्रामीण 24अगस्त को कदली वृक्ष निमंत्रण के लिए बगड़ी( नवाण) पहुंचेंगे।कदली वृक्ष आमंत्रण के बाद बगड़ी मुख्य ड्योडी में रात्रि भर मां के विदाई गीतों के साथ झोड़ा गायन व रात्रि मेला लगेगा। 25अगस्त को प्रातः कदली वृक्ष लाने के बाद जाबर मंदिर में कदली वृक्ष पर मां की मूर्ति स्थापित की जायेगी।मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद रात्रि के चार पहरों के बीच मुख्य रात्रि मेला लगेगा। तथा 26 अगस्त को हवन -यज्ञ ,भंडारे के साथ मां की मूर्तियों का विसर्जन कर मेले का समापन होगा।
बैठक में मेला समिति अध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत,नंदन सिंह बेडियां,मदन घुघत्याल, शिवराज सिंह कठायत,गणेश सिंह बेड़ियां, लाल चंद्र, देव सिंह पेलिया,फकीर सिंह, हीरा पटवाल, कुन्दन सिंह कठायत, हीरा सिंह, कैलाश सिंह, त्रिलोक नाथ,भुबन सिंह, लक्ष्मण सिंह नेगी, महेंद्र सिंह, मोहन चन्द्र जोशी, धन सिंह, प्रेम कुमार आदि रहे।