देहरादून/ उत्तराखंड में आज के मौसम का पूर्वानुमान उत्तराखंड में इन दिनों मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर देहरादून सहित गढ़वाल मंडल के तमाम क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वही कुमाऊं में आसमान में बादल छाने के साथ ही मौसम शुष्क रहा।
सबसे ज्यादा मोहकमपुर में 27 मिमी, नरेंद्र नगर में 22.5 मिमी, सहस्त्रधारा में 19.5 मिमी, विकास नगर में 13 मिमी , डंगोली में 7.5 मिली, कालसी में 6.0 मिमी जौलीग्रांट में 5.5 मिमी, मालदेवता में 3.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज सोमवार को उत्तराखंड के 07 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि 06 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी है। वहीं दो जिलों में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित है। वहीं 10 जिलों के 40 विकासखंडों में आज पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान भी होना है।
[28 मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आज राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल 31 जुलाई तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा। जिसको लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं।
आज सोमवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और टिहरी जिले में स्कूल आंगनबाड़ी केदो में छुट्टी घोषित है। इन दोनों जिलों में कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद रहेंगे।
सतर्क रहने की सलाह
मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जनपदों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं खासकर पहाड़ी क्षेत्रों नदी किनारे बसे गांवों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।