उत्तराखंड में यहां घर में रखे गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद हुआ जबरदस्त ब्लास्ट 3 बच्चों सहित 5 झुलसे।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ यहां एक घर में एलपीजी सिलिंडर में हुए गैर रिसाव के बाद जबरदस्त ब्लास्ट हो गया इस बीच हादसे में पांच लोग घायल हो गए मौके पर फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 आई०टी०बी०पी० गौचर ने फिट इन्डिया” कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली का किया आयोजन।
पुलिस के मुताबिक घटना महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे टपरी पूर्वी पटेलनगर के एक घर में हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि दो व्यस्क और तीन बच्चे झुलसे हुए थे। उन्हें तुरंत 108 के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम व बीडीएस टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

 इस प्रकार हुआ हादसा

जांच में सामने आया कि एक छोटे से कमरे में घायल विजय साहू अपने बच्चों सहित रहता है। रात को कमरे के खिड़की दरवाजे पूरी तरह से बंद थे।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार, मनसा देवी पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ में मची भगदड़ 6 श्रद्धालुओं की हुई दर्दनाक मौत।

उसी कमरे में खाने के गैस सिलिंडर चूल्हा लगा हुआ था। धीरे-धीरे गैस रिसाव होता रहा और सुबह 6:45 बजे के लगभग बिजली के स्विच में लगी नंगी तार में हल्की सी स्पार्किंग हुई। इस बीच कमरे में फैली गैस में आग लग गई और धमाका हो गया। जिस कारण परिवारजन झुलस गए और एक दीवार का हिस्सा व दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हों गया।

घायलों का विवरण

1- विजय साहू उम्र 38 वर्ष पुत्र अशरफी लाल निवासी ग्राम असहीपुर थाना व जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश हाल टपरी थाना पटेलनगर देहरादून।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में लड़कियों से दोस्ती करके उनके अश्लील वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

2- सुनीता उम्र 35 वर्ष पत्नी विजय साहू

3- अमर उम्र 11 वर्ष

4- सनी उम्र 8 वर्ष

5- अनामिका उम्र 8 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *