उत्तराखंड में लड़कियों से दोस्ती करके उनके अश्लील वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये लड़कियों से दोस्ती करके उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को स्थानीय निवासी ने शिकायती पत्र दिया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में कहर बनकर टूट रही है बारिश यहां 4 आवासीय भवन हुए जमींदोज 10 को खतरा।

पुलिस को दिए शिकायती पत्र के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बहन का अश्लील विडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देने के साथ अपने साथ रहने के लिए लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है। इस संबंध में कोतवाली पौड़ी पर मुकदमा संख्या 41/2025, धारा 78 बीएनएस व 11 (2) (5)/12 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि मामला नाबालिक से जुड़ा होने के कारण तत्काल कोतवाल सदर कमलेश शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। जिसकी पड़ताल में अभियुक्त साहिल का नाम प्रकाश में आया।

यह भी पढ़ें 👉 एसीएमओ ने किया नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण।

बताया कि साक्ष्य संकलन व तथ्यों की पुष्टि होने पर आज अभियुक्त साहिल पुत्र शराफत अली मूल निवासी ग्राम ओसीका, थाना बड़ौत, जिला बागपत उत्तर प्रदेश हाल निवासी अंगदी स्ट्रीट, अराकेरे विलेज श्रीरंगापटनम, कनार्टक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उक्त युवक श्रीरंगापटनम कर्नाटक में काम करता था। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉 कारगिल दिवस की 26 वी वर्षगॉठ ‌पर शहीद स्मारक छावनी में शौर्य दिवस समारोह पूरी श्रद्धा एवं सम्मान से ‌मनाया‌।

उन्होंने बताया कि ओला पार्टी लाइव ऐप के माध्यम से लड़कियों से दोस्ती कर उसके बाद उनके न्यूड विडियो बनाकर उनको अपने साथ रहने व शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता है। पुलिस को अभियुक्त के मोबाइल से पीड़िता के अश्लील विडियो मिलने के साथ ही 10 से अधिक लड़कियों के साथ भी संपर्क होना पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *