आई०टी०बी०पी० गौचर ने फिट इन्डिया” कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली का किया आयोजन।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ आम जनमानस में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल कैम्प के द्वारा जवानों ने साईकिल रैली निकालकर जागरूक किया गया।
सैनानी बीरेंद्र सिंह रावत, 8वीं वाहिनी, आई.टी.बी.पी गौचर के कुशल निर्देशन में भारत सरकार की पहल पर ‘फिट इण्डिया” कार्यक्रम के तहत मनोज साह, उप सेनानी के नेतृत्व में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार, मनसा देवी पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ में मची भगदड़ 6 श्रद्धालुओं की हुई दर्दनाक मौत।

साइकिल रैली का आयोजन आई.टी.बी.पी. कैम्प से आरम्भ होकर गौचर बाजार होते हुए वापस आई. टी. बी.पी. कैंप में समापन किया गया। पूरे मार्ग में रैली ने फिट रहे भारत, सइकिल चलाओं स्वस्थ जीवन अपनाओं जैसे नारों से वातावरण की जागरूकता से भर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में लड़कियों से दोस्ती करके उनके अश्लील वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

इस साइकिल रैली का उ‌द्देश्य आम जनमानस में फिटनेस स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ना था। कार्यक्रम में समस्त बल के पदाधिकारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। साइकिल रैली के समापन पर मनोज साह (उप सेनानी) द्वारा पदाधिकारियों को संबोधन के माध्यम से कहा कि, नियमित व्यायाम और साइकिलिंग जैसे छोटे-छोटे प्रयास जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते है।

यह भी पढ़ें 👉 रामदेव और बालकृष्ण पर जमीन कब्जाने का लगा गंभीर आरोप न्याय न मिलने पर परिवार के 10 लोगो की एक साथ आत्मदाह की चेतावनी।

फिट इण्डिया मूमेन्ट न केवल एक जागरूकता अभियान है बल्कि यह अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण की भावना को भी प्रबल बनाता है। इस स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल रैली अभियान में बड़ी संख्या में हिमवीर पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *