चम्पावत जिले के पाटी विकास खंड में देर रात रिहायशी घर में लगी भीषण आग 47 वर्षीय राजेन्द्र सिंह की ज़िंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि चम्पावत

चम्पावत/ जिले के पाटी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र वालिक में गुरुवार देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव में रात लगभग ढाई बजे एक घर में अचानक भीषण आग लग गई जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया । जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई ।

दूसरी मंजिल पर सो रहे थे मृतक जान बचाने का नहीं मिला मौका

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घर की दूसरी मंजिल पर राजेंद्र सिंह बिष्ट उम्र 47 वर्ष पुत्र स्वर्गीय कमल सिंह बिष्ट सो रहे थे

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पिथौरागढ़ के लाल का पार्थिव शरीर पहुंचा उनके पैतृक गांव।

आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें संभलने या बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया और वे जिंदा जल गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के वक्त घर की पहली मंजिल पर पशुओं को बांधा गया था परन्तु उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि आग से मकान को भारी क्षति पहुंची है।

मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम

घटना की सूचना मिलते ही देवीधुरा चौकी पुलिस, थाना पाटी पुलिस के साथ ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के इन 5 जिलों के लिए आज आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है आग का कारण

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और विस्तृत कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *