सीडीओ व अपर जिलाधिकारी को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई जिलाधिकारी सहित अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी का निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून के पद पर स्थानांतरण होने पर आज विकास भवन सभागार, गोपेश्वर में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार के चर्चित होटल के पास लोगों को अश्लील हरकतें कर रही 5 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफतार।

वहीं, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश का अपर आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, काशीपुर तथा प्रधान प्रबंधक, चीनी मिल किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर के पद पर स्थानांतरण होने पर जिला सभागार, गोपेश्वर में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी, दीवाली के दिन से लापता 16 वर्षीय किशोर का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के मॉचरी में मिला शव।

इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के साथ जनपद में किए गए कार्यों एवं उनके योगदान को याद करते हुए उनकी कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉 पहली बार गौचर मेले में सजा पहाड़ी व्यंजनों का फूड फेस्टिवल, पारंपरिक स्वाद ने मोहा लोगों का मन मडूवे की रोटी तोर की दाल,भगजीरे की चटनी, कंडाली की सब्जी,झगोरे की खीर का लिया आनन्द।

अधिकारियों ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न विकासात्मक एवं प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

One thought on “सीडीओ व अपर जिलाधिकारी को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई जिलाधिकारी सहित अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *