अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के इन जगहों पर अगले 18 घंटे के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट प्रशासन ने दी सतर्क रहने की सलाह।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

नैनीताल/ उत्तराखंड में नैनीताल और अल्मोड़ा जनपद के कुछ क्षेत्रों में अगले 18 घंटों के बीच मौसम बेहद खराब रहने की चेतावनी जारी की गई है। जारी चेतावनी के मुताबिक 1 सितंबर 2026 को दोपहर 3:58 बजे से 2 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे तक भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल विधायक सरिता आर्या के अपने गांव से उठी रोड़ नहीं तो बोट नही की आवाज़ विधायक के कार्यकाल से दिखे खासे नाराज़।

चेतावनी के अनुसार नैनीताल और अल्मोड़ा के चौखुटिया, भिकियासैंण, रानीखेत, भनोली, कटारमल, जैती, रामनगर, भीमताल, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, कोटाबाग, भवाली, धराहाट तथा आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां उफनाते नाले में बही कार 2 लोगों की हुई मौत एक युवती को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।

इस बीच बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश के कारण नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने जलभराव और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है। प्रशासन की ओर से लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी-नालों, झरनों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है। कमजोर मकानों और ढाल वाले स्थानों पर रहने वाले लोगों को विशेष सतर्क रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा में मकान ढहने से मलवे में दबकर 3 लोगों की हुई मौत।

गरज-चमक और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान अथवा पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी गई है। लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और मौसम की जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों से अपडेट लेते रहने की अपील की गई है।

One thought on “अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के इन जगहों पर अगले 18 घंटे के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट प्रशासन ने दी सतर्क रहने की सलाह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *