नैनीताल, कल रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद दो गांव में दरकीं चट्टान भारी मात्रा में मलवा आने राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ अवरुद्ध।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ कल रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण आज सुबह लगभग 7:30 बजे नैनीताल के दो गांव के समीप अचानक पहाड़ दरक गया। विशालकाय मलबे और चट्टानों के गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील में मवेशियों के लिए चारा काट रही महिला को डंसा सांप ने अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत।

भूस्खलन की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच चुके हैं। बुलडोजर और भारी मशीनों की मदद से सड़क से मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड पर पड़ने वाली है मौसम की दोहरी मार मानसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ भी हुआ सक्रिय फ्लैश फ्लेड की चेतावनी।

हालांकि मलबे की मात्रा अधिक होने के कारण रास्ता साफ होने में कितना समय लगेगा इस पर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा न करने की अपील की है।

One thought on “नैनीताल, कल रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद दो गांव में दरकीं चट्टान भारी मात्रा में मलवा आने राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ अवरुद्ध।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *