बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील में मवेशियों के लिए चारा काट रही महिला को डंसा सांप ने अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ गरुड़ तहसील क्षेत्र के सिमार गांव में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तुलसी देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी राजेंद्र राम अपने घर के पास मवेशियों के लिए चारा काट रही थीं। इसी बीच घास के बीच छिपे सांप ने उनके पैर में डस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड पर पड़ने वाली है मौसम की दोहरी मार मानसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ भी हुआ सक्रिय फ्लैश फ्लेड की चेतावनी।

 महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल के लिए ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत और बिगड़ गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम

महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने मामले की जानकारी जुटाई। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक घटना को गंभीरता से लिया गया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल विधायक सरिता आर्या के अपने गांव से उठी रोड़ नहीं तो बोट नही की आवाज़ विधायक के कार्यकाल से दिखे खासे नाराज़।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 बरसात में बढ़ जाता है सांपों का खतरा

वन विभाग ने ग्रामीणों से बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। बारिश के दौरान बिलों और झाड़ियों में पानी भरने के कारण सांप व अन्य जहरीले जीव सुरक्षित स्थान की तलाश में बाहर निकल आते हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी सड़क पर बस की चपेट में आए 2 स्कूटी सवारों की हुई मौत।

ऐसे में खेत, झाड़ियों या घास काटने के दौरान अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है। विशेषज्ञों के मुताबिक चारा काटते अथवा खेतों में काम करते वक्त जूते और दस्ताने पहनें झाड़ियों या पत्थरों के बीच हाथ डालने से बचें और सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचें।

One thought on “बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील में मवेशियों के लिए चारा काट रही महिला को डंसा सांप ने अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *