उत्तराखंड में यहां उफनाते नाले में बही कार 2 लोगों की हुई मौत एक युवती को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ देर रात्रि थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के समीप क्रेटा वाहन संख्या RJ 13 CE 5641 के तेज बरसाती बहाव में बहने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर एसडीआरएफ टीम डाकपत्थर, अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा में मकान ढहने से मलवे में दबकर 3 लोगों की हुई मौत।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल सर्चिग एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। उक्त क्रेटा वाहन में 01 युवक एवं 02 युवतियां सवार थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि में प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच अथक प्रयास करते हुए सर्चिग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां डंपर और कार की आमने-सामने की हुई जबरदस्त भिड़ंत 3 महिलाओं सहित 5 लोग गंभीर घायल।

सर्चिग के दौरान घटनास्थल से लगभग 02 किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा पुलिस के सुपुर्द किया गया।वहीं सर्चिग के दौरान वाहन में सवार अक्षय पुत्र श्री मुकेश उम्र 20 वर्ष निवासी जयपुर राजस्थान एवं एक अन्य युवती का शव बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में आज और कल रोड़वेज की बसों में मुफ्त यात्रा करेगी मां बहने लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को नही मिल पाएंगी यह सुविधा जानिए क्यों।

दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में सर्चिग अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रतिकूल परिस्थितियों एवं तेज बरसाती बहाव के बावजूद एसडीआरएफ जवानों द्वारा पूरी रात लगातार रेस्क्यू एवं सर्चिग कार्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *