उत्तराखंड में यहां डंपर और कार की आमने-सामने की हुई जबरदस्त भिड़ंत 3 महिलाओं सहित 5 लोग गंभीर घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालाकुंती के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार डंपर और एक स्विफ्ट कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के इन जिलों के लिए आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और आपदा राहत दल को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी की टीम मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल, कल रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद दो गांव में दरकीं चट्टान भारी मात्रा में मलवा आने राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ अवरुद्ध।

कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें फंसे यात्रियों को बाहर निकालना एक बड़ी चुनौती थी। एसडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ से कार की बॉडी को काटकर अंदर फंसे तीन महिलाओं और दो पुरुषों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए सभी पांचों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील में मवेशियों के लिए चारा काट रही महिला को डंसा सांप ने अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत।

एसडीआरएफ की टीम ने प्राथमिक प्रक्रिया के बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *