उत्तराखंड के इन जिलों के लिए आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड के कम से कम चार ज़िलों में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। राज्य मौसम केंद्र ने आज देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया है। देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और बहुत तेज़ से लेकर बेहद तेज़ बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील में मवेशियों के लिए चारा काट रही महिला को डंसा सांप ने अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 अगस्त को राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। देहरादून, बागेश्वर, चमोली और पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है जिसको देखते हुए जिला अधिकारी ने इन जिलों के स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत और उधम सिंह नगर ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो वॉर्निंग भी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल विधायक सरिता आर्या के अपने गांव से उठी रोड़ नहीं तो बोट नही की आवाज़ विधायक के कार्यकाल से दिखे खासे नाराज़।

बाकी ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और तेज़ से लेकर बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, आज राज्य के सभी ज़िलों में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राज्य की अस्थायी राजधानी देहरादून में आसमान आंशिक रूप से या आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है जिनमें से कुछ क्षेत्रों में एक-दो बार भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी सड़क पर बस की चपेट में आए 2 स्कूटी सवारों की हुई मौत।

आज देहरादून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार देर रात से राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई जिसमें बाजपुर में 51 मिलीमीटर, हरिद्वार में 41.5 मिलीमीटर, देहरादून में 24.3 मिलीमीटर, मालदेवता और रामनगर में 16-16 मिलीमीटर, काशीपुर में 13 मिलीमीटर, श्रीनगर में 12.5 मिलीमीटर और पंतनगर में 11.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

One thought on “उत्तराखंड के इन जिलों के लिए आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *