रानीखेत, 5 दिनों से लापता युवती को एसडीआरएफ ने सकुशल बरामद किया घनघोर जंगल से।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

रानीखेत/ पांच दिनों से लापता युवती को एसडीआरएफ ने घने जंगल से सकुशल बरामद करके अस्पताल भेजा है। 7 जुलाई को राज्य आपदा प्रतिवादन बल एसडीआरएफ की पोस्ट सरियापानी टीम ने रानीखेत के मजखाली क्षेत्र से विगत 01 जुलाई 2026 से लापता चल रही युवती की सघन खोजबीन के दौरान महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए उसे घने जंगल से घायल अवस्था में सकुशल बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में उत्तराखंड के अल्मोड़ा और पौड़ी के 2 बीर सपूतों ने दिया अपना सर्वोच्च बलिदान।

प्राप्त सूचना के मुताबिक थाना रानीखेत क्षेत्रान्तर्गत मजखाली निवासी युवती 01 जुलाई 2026 से लापता थी। एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी की टीम उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में लगातार सर्च अभियान संचालित कर रही थी। आज अभियान के दौरान टीम ने सुंदरखाल से लगभग 12-13 किलोमीटर दूर घने जंगल में युवती को घायल अवस्था में खोज निकाला। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक युवती जंगल में रास्ता भटक गई थी।

यह भी पढ़ें 👉बद्रीनाथ मंदिर के चढ़ावे की चौरी मामले में बड़ी कारवाई, अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए युवती को स्ट्रेचर के माध्यम से दुर्गम जंगल से सुरक्षित रोड हेड तक लाया गया जहा से उपचार के लिए एम्बुलेंस की सहायता से राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *