नैनीताल के गेठिया में गुलदार का खूनी तांडव 14 बकरियों को गोशाला तोड़कर उतारा मौत के घाट 3 बकरियों को उठा ले गया अपने साथ।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ शहर के समीपवर्ती गेठिया क्षेत्र में गुलदार ने गोशाला में घुसकर 14 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। सुबह स्वामी ने गोशाला के भीतर का दृश्य देखा तो उसके होश उड़ गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गेठिया सेनिटोरियम निवासी नवीन चंद्र के आवास के पास ही गोशाला है।

यह भी पढ़ें 👉रानीखेत विधायक के लगातार 4 साल से दिए जा रहे आश्वासनों के बाद भी ऐरोली में सड़क नहीं पहुंचने से परेशान ग्रामीणों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, रोड़ नहीं तो बोट नहीं का दिया नारा।

रविवार की रात जीवन के स्वजन ने बकरियों को चारा देने के बाद गोशाला बंद कर दिया। देर रात गुलदार गोशाला में घुस गया। उसने एक-एक कर 14 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। रात को तेज बारिश होने के कारण घर पर किसी को बकरियों की आवाज नहीं सुनाई दी। सुबह जब स्वजन गोशाला पहुंचे तो चारों और बकरियों के लहुलुहान शव देख उनके भी होश उड़ गए। गोशाला में बकरियों के 11 शव बरामद हुए हैं। स्वामी का कहना है कि तीन बकरियां गुलदार उठा ले गया।

ग्रामीण बाघ के डर से भयभीत

गेठिया खूपी क्षेत्र में गुलदार का लंबे वक्त से आतंक बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में यहां हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़त 3 लोगों की हुई मौत 5 गंभीर घायल।

गुलदार के गोशाला में घुसकर 14 बकरियों को मार डालने की घटना के बाद दहशत और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि एक बार में 14 बकरियों को मार कर तीन बकरियों को लेकर जाना एक गुलदार का काम नहीं है। लोगों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉केदारनाथ धाम के लिए सभी हेली सेवाएं हुई बंद, अब 15 सितम्बर के बाद दुबारा होंगी शूरु।

गेठिया क्षेत्र में गुलदार द्वारा बकरियों को मारे जाने की सूचना पर विभागीय टीम को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आंकलन कर पशु स्वामी को मुआवजा दिया जाएगा। ग्रामीणों की मांग पर मंगलवार को गांव के पास पिजड़ा लगा दिया जाएगा – आकाश गंगवार, डीएफओ नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *