

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा
रानीखेत/ विधानसभा के ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा ऐरोली के ग्रामीण सोमवार को एकजुट होकर सड़क सुविधा की लम्बित मांग को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय रानीखेत पहुंचे और संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर शीघ्र सड़क सुविधा देने की मांग की।
और इसी के साथ चेतावनी दी की सड़क की स्वीकृत और सड़क निर्माण न होने पर 2027 में विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। राजनेताओं की आश्वासनों की मीठी-मीठी घुट्टी पीते-पीते अब अपना सब्र खो चुके ऐरोली ग्राम सभा के ग्रामीण आज एकजुट होकर मुख्यमंत्री से सड़क की गुहार लगाने संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क सुविधा न होने से गांव से मरीजों को अस्पताल लाने, बच्चों को स्कूल जाने और बुजुर्ग ग्रामीणों को शहर तक आने में बेहद परेशानी का सामना करता पड़ता है। बरसात में हालात और भयावह हो जाते हैं। यह स्थिति दशकों से बनी हुई हुई। इस बार यदि विधानसभा चुनाव से पहले सड़क निर्माण नहीं हुआ तो समस्त ग्रामीण चुनाव का एकजुट बहिष्कार करेंगे।
यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ धाम के लिए सभी हेली सेवाएं हुई बंद, अब 15 सितम्बर के बाद दुबारा होंगी शूरु।
इस बी पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञान देते वक्त ग्रामीण रहे मौजूद
राजेंद्र सिंह बिष्ट हेमू सिंह बेस्ट शोभन सिंह बिष्ट दीवान सिंहपूर्व प्रधान जगदीश सिंह बिष्ट राहुल कुमार प्रधान राजेंद्र आर्य जिला पंचायत सदस्य हिमांशु आर्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूर्व ग्राम प्रधान महेश आर्य किशन सिंह बिष्ट नंदन सिंह बिष्ट कुशाल सिंह बिष्ट राम सिंह बिष्ट गोपाल सिंह बिष्ट गोपाल रावत हरि सिंह बिष्ट दीवान सिंह नेगी भगवत सिंह नेगी लक्ष्मण सिंह बिष्ट सहित अनेक ग्रामीण रहे मौजूद।