यहां देर रात कार गिरी गहरी खाई में।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी:-

उत्तरकाशी/ तहसील पुरोला अंतर्गत ग्राम सोन्दाड़ी के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15 फरवरी 2026 को रात्रि लगभग 10:45 बजे बोलेरो वाहन संख्या यूके-07-3400 लाखामंडल से मोरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम सोन्दाड़ी के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें : फायर सीजन के बीच वन विभाग में पुनर्गठन की आहट, सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच मतभेद।

घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:-

हिमांशु रावत (18 वर्ष) पुत्र श्री मनोज रावत, निवासी ग्राम कुनार, तहसील मोरी।

रितिक रावत (18 वर्ष) पुत्र श्री किनाब सिंह रावत, निवासी ग्राम सालरा, तहसील मोरी (हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर)।

चुनू (16 वर्ष) पुत्र श्री प्रताप कुवर, निवासी ग्राम भितरी, तहसील मोरी।

अभिषेक (18 वर्ष) पुत्र नामालूम, निवासी ग्राम कोटगांव, तहसील मोरी (हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर)।

चिकित्सकों के अनुसार दो घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में चल रहा है, जबकि दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दून अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस, राजस्व उपनिरीक्षक व ग्रामीणों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *