दिवंगत एएसआई कांता थापा को दी गई श्रद्धांजलि।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून:-

देहरादून/ नेहरु कालोनी क्षेत्र में अजबपुर फ्लाईओवर पर हुई सड़क दुर्घटना में उत्तरकाशी बड़कोट थाने में नियुक्त महिला एएसआई कांता थापा का आकस्मिक निधन हो गया था। दिवंगत कांता थापा के आकस्मिक निधन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉 : 3 वर्ष लिव इन में रखने, जबरन गर्भपात कराने के बाद शादी के दिन हुआ युवक गायब।

दिवंगत कांता थापा के पार्थिव शरीर को आज पुलिस लाइन देहरादून लाया गया, जहाँ उनके पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा दिवंगत कांता थापा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी साथ ही दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *