हाथरस/ उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही इस दुर्घटना में आठ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार के दोपहर बाद लगभग 2:00 बजे हाथरस जिले के सिकंद्राराऊ रोड पर कोतवाली हाथरस जंक्शन थाना के सलेमपुर जैतपुर गांव के समीप बरेली मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हालांकि मृतकों की संख्या में बदलाव भी हो सकते है।
बताया जाता है कि तेज रफ्तार डंपर ने मैजिक गाडी में सामने से ज़बरदस्त ठोकर मार दी जिससे मैजिक सवार लोग हादसे के शिकार हो गए। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई,
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जहां पर कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
मैजिक के उड़े परखच्चे
बताया जा रहा है कि भीषण हादसे में मैजिक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, डंपर के ठोकर से मैजिक क्षतिग्रस्त होकर सिकुड़ गई।
क्या कहती है पुलिस
मामले में जानकारी देते हुए हाथरस पुलिस ने बताया कि दुर्घटना होते ही हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सड़क दुर्घटना में घायल हुए सभी यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मृतकों के शव को पंचायत नामा के उपरांत पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया जा रहा है। हादसे के बाद रास्ता व्यवस्थित कर दिया गया है और सुचारू रूप ये चल है।