कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गॉधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में निकाली मशाल जुलूस।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा:-

अल्मोड़ा/ भाजपा सरकार के दबाव में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा सांसद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बाजार क्षेत्र में मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी सरकार ने सांसद राहुल गॉधी की षडयंत्र रचकर सदस्यता रद्द करना देश से लोकतंत्र का खात्मा करने जैसा कृत्य हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भारत जोडों यात्रा से अपार लोकप्रियता मिली थी, जिससे घबराकर केन्द्र की मोदी सरकार ने राजनैतिक द्वेष भावना से ग्रस्त होकर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द करने का घृणित कार्य किया है।

यह भी पढ़ें 👉 : सियासत में भूचाल, राहुल गांधी प्रकरण को विपक्ष हुआ एकजुट।

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देश की अनेकता में एकता की धूमिल होती छवि को सुधारने एंव देश के आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के लिए भारत जोडों यात्रा का सफल नेतृत्व करके देश की जनता में अपार लोकप्रियता मिली थी। जिससे घबराकर केन्द्र की मोदी सरकार ने राजनैतिक द्वेष भावना से ग्रस्त होकर लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द करने घृणित कार्य करके देश के इतिहास में आज के दिन को लोकतंत्र की हत्या के दिन में दर्ज कर दिया हैं।

यह भी पढ़ें 👉 : यहां सड़क कटिंग बोल्डर आने से 1 ब्यक्ति की 2 घायल।

जूलूस में नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एडवोकेट केवल सती पूरन रोतेला एडी पांडे, गीता मेहरा, दीपा शाह, शरद साह, वीके पांडे, दिनेश रावत, महेश चंद्र, निर्मल रावत, विपुल कार्की, परितोष जोशी, राधा बिष्ट, जया जोशी, निर्मला कांडपाल, सचिन आर्य, नवीन कनवाल, राजेंद्र तिवारी, दीपक कुमार, किशन लाल, चंदन कुमाऊनी, अंकित चंद्र, जगदीश भैसोड़ा, महिपाल प्रसाद, दीवान राम, मनोज बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, शोभा जोशी, हिमांशु मेहता, आशीष कुमार, महेंद्र सिंह बिष्ट, मयंक बिष्ट, कुलदीप मेर, त्रिलोचन जोशी, गुड्डू बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, कार्तिक कनवाल, बालाजी, रितिक नयाल, गोलू सतवाल, अभिनव विशाल शाह, भरत मेहरा, संजू सिंह, नितिन रावत, पंकज कार्की, दिनेश कांडपाल, धीरेंद्र गैलाकोटी, लोकेश सुपयाल, अमीत बिष्ट, अमन लटवाल, देव सुनील सिंह, अजय, प्रदीप प्रसाद, पंकज बीनवाल, आदित्य जोशी, प्रकाश कपकोटी, चंचल जोशी, हर्षित दुर्गापाल, अमित नेगी, शुभांशु रौतेला, नवीन कनवाल, मोहन सिंह देवली, सूरज वाणी, आशु, गौरव, रोहित सत्याल, रुचि कुटौला, करन भाकुनी, संदीप तड़ागी, सूरज वाणी, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *