केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कपकोट क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि कपकोट:-

कपकोट/ कांग्रेस पार्टी के नेतान राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोर निंदा व आलोचना की उन्होंने कहा कि आज केंद्र की सरकार लोकतंत्र को समाप्त कर रही है, अभिव्यक्ति की आजादी को छीन रही है, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है, सत्य की आवाज को दबा रही है, आज राहुल गांधी जिस प्रकार से देश के जनता की आवाज को संसद व सड़कों में उठा रहे हैं उससे भाजपा तिलमिला उठी है और कानून की आड़ लेकर राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉 : सियासत में भूचाल, राहुल गांधी प्रकरण को विपक्ष हुआ एकजुट।

इस तानाशाही रवैया के खिलाफ कांग्रेस पार्टी गांव से लेकर पूरे देश में अभियान चलाएगी ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम मैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल सभासद दीपक ऐठानी, प्रवीण ऐठानी, डूंगर सिंह रावत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उमेद गढ़िया, दरवान कपकोटी, गणेश ऐठानी, खिलाफ दानू, यशपाल टाकुली, राजेंद्र कोरंगा, प्रवीण कोरंगा, भरत दानू, सुरेंद्र दानू, राहुल ऐठानी, छात्र संघ एनएसयूआई के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, सामा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता, पिंडर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता, सरयू घाटी के कांग्रेस कार्यकर्ता, कनलगढ़ घाटी के कांग्रेस कार्यकर्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देखिए वीडियो:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *