उत्तराखंड में होली के जश्न के बीच इस जिले में आया भूकंप, रसोई में पकवान बना रही महिलाएं भागकर आई बाहर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी:-

उत्तरकाशी/ उत्तरकाशी में होली के दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बीच घरों में होली के पकवान बना रहे लोग घरों से बाहर निकल आए। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी तहसील, थाना चोकियों से प्राप्त सूचना के अनुसार किसी भी तहसील क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 एसएसपी अल्मोड़ा की जनपद वासियों को रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनाएं।

जिला मुख्यालय में हल्के भूकंप के झटके महसूस किया गया। किसी प्रकार कोई हानि नहीं हुई है।यहां देर रात भी भूकंप के झटके महसूस किए गए इससे पहले उत्तरकाशी में शनिवार को देर रात एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए थे। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल पुलिस की तत्परता से दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल एक परिवार के तीन पर्यटकों को किया रेस्क्यू, बचाई जान।

पहला झटका रात 12:40, दूसरा झटका 12:45 व तीसरा झटका 01:01 पर महसूस किया गया था। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि अचानक किचन में रखे कुछ बर्तन भी गिर गए। एक के बाद एक लगातार तीन भूकंप के झटकों के आने से लोगों में काफी दहशत है। लोग काफी देर तक घरों के बाहर ही रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *