उतराखंड में यहां 86 किलो गौमांस के साथ चार लोग गिरफ्तार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उधमसिंहनगर

 उधमसिंह नगर/ गोवंश स्क्वायड टीम ने रम्पुरा गांव के शाकर स्थित एक खेत से 86 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से कुल्हाड़ी सहित अन्य उपकरण भी बरामद हुए हैं। पशु चिकित्सक ने बरामद मांस के सैंपल लेकर जांच की।

यह भी पढ़ें 👉इस दिन उतराखंड के रुद्रपुर आएंगे प्रधानमंत्री, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित।

शुक्रवार को गोवंश स्क्वायड प्रभारी एसआई प्रवीण सिंह टीम के साथ रम्पुरा शाकर गांव में पहुंचे। यहां एक खेत में चार लोग दिखे जिन्हें टीम ने पकड़ लिया। टीम ने चारो से 86 किलो प्रतिबंधित मांस, तराजू, पशुओं के नौ पैर, दो चाकू, सूजा आदि बरामद किया। बीते दिनों भी गोवंश स्क्वायड टीम ने लगभग डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित पशुओं का मांस बरामद किया था।

यह भी पढ़ें 👉नैनीताल, यहां एक हफ्ते से चल रहा है अवैध कटान व चिरान, प्रभागीय वनाधिकारी को पता नहीं है अपने वन प्रभाग की सीमाएं।
इस बीच पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकास शर्मा ने मौके पर मांस की जांच की। टीम में कुंदन खन्ना, प्रमोद कुमार, दीवान नाथ, संजय कुमार, राजकुमार, बलवंत सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *