अल्मोड़ा, देर रात गहरी खाई में गिरी मैक्स चालक की मौत, दुसरे दिन पता चला दुर्घटना के बारे में।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ जिले के मन्हैत-पीपना मोटर मार्ग में मौलेखाल जा रही एक मैक्स गहरी खाई में गिर गई इस घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को देर रात मोहन भंडारी उम्र 32 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह भंडारी अपने मैक्स वाहन से मौलेखाल जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां तबियत खराब होने पर नाबालिग को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजनों के उड़े होश, नाबालिग का दो बार कराया गया था गर्भपात।

मन्हैत गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा समाया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। देर रात हादसा होने के कारण लोगों को जानकारी नहीं मिल पाई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां होटल के कमरे में विदेशी महिला का शव मिला फांसी के फंदे पर झूलता हुआ।

शनिवार सुबह आसपास के लोगों की नजर खाई में गिरे वाहन पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना सल्ट पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मोहन को खाई से निकाला जा सका लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉 इस विधायक ने लगाए कुमाऊं कमिश्नर पर गम्भीर आरोप, कहा उंची पहुंच के चलते अधिकारी नहीं सुनते विधायकों की।

मृतक मन्हैत गांव का ही बताया जा रहा है। वह देर रात सवारियों को रामपुर गांव छोड़कर अपने घर वापस लौट रहा था परन्तु घर पहुंचने से पहले ही हुई इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। वह अपने माता- पिता के साथ अकेले ही घर पर रहता था। एसओ अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवायल अस्पताल भेज दिया है। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *