प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ने की धमकी, जनसभा को सम्बोधित करते-करते बहुत कुछ बोल गए संजय राउत।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

 मुंबई/ शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित दिया है। संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ने की धमकी दी है। दरअसल अहमदनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए संजय राउत ने यह विवादित बयान दिया है। संजय राउथ ने अपने संबोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ और औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा,  सोमेश्वर में बादल फटने से भीषण तबाही, घरों में घुसे बोल्डर, ट्रक दफन।

इसका इतिहास है आप देख लीजिए इतिहास। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि वह (गुजरात की) मिट्टी औरंगजेब की है और उस मिट्टी के ये दो व्यापारी (नरेंद्र मोदी और अमित शाह) हैं।

लोकसभा चुनाव में औरंगजेब की एंट्री

संजय राउत ने आगे कहा कि आप इतिहास देखिए औरंगजेब का जन्म नरेंद्र मोदी के गांव में हुआ है। अहमदाबाद के बगल में दाहोद नाम का गांव है जहां औरंगजेब का जन्म हुआ था। गुजरात में औरंगजेब का जन्म हुआ यही वजह है कि वह प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह हमारे साथ औरंगजेब की तरह बर्ताव कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर में आकाशीय बिजली गिरने से 121 बकरियों मौत पशुपालकों को हुआ लाखों का नुकसान।

लेकिन याद रहे कि एक औरंगजेब को हमने इस महाराष्ट्र की धरती में गाड़ा है। 27 साल तक औरंगजेब महाराष्ट्र को जीतने के लिए महाराष्ट्र की धरती पर लड़ रहा था। अंत में हमने उस औरंगजेब को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ कर उसकी कब्र खोद दी। संजय राउत यही नहीं रुके।

प्रधानमंत्री मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल

उन्होंने आगे जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तू कौन है, तू कौन है यह मराठाओं का इतिहास है।

यह भी पढ़ें 👉 जंगल की आग पर काबू पाने में लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के 17 अधिकारियों/ कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई 11 निलंबित।

यह मराठी का इतिहास है। आप अगर हमारे अंग पर आए तो हम जल उठेंगे। हम सब महाराष्ट्र के स्वाभिमान के लिए लड़ते रहेंगे। बता दें कि ठीक इसी तरह का बयान बीते दिनों संजय राउत ने बुलढाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया था। उन्होंने यहां कहा था कि महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था। वहीं नरेंद्र मोदी का जन्म गुजरात में हुआ था। उसके पड़ोस वाले गांव में ही औरंगजेब का जन्म हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *