घंटों की मस्क़त के बाद तेंदुए व उसके दो शावकों को किया गया रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत भरी सांस।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उधमसिंहनगर

हल्द्वानी/ रामपुर रोड हरिपुर फुटकुआ में तेंदुए और उसके दो शावकों की आमद से हड़कम्प मच गया। वन विभाग की टीम ने रात भर चलाएं अभियान के बाद तेंदुए और उसके दोनों शावकों को रेस्क्यू कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉 महेंद्र भट्ट हुए राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित।

तेंदुए और शावकों के कैद होने से वन विभाग के साथ ही क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर रोड पर हरिपुर फुटका स्थित एक फार्म में जेसीबी से सफाई का काम रहा था। इसी बीच अचानक तेंदुआ और उसके दो शावक दिखने से हड़कम्प मच गया। जेसीबी चालक ने शोर मचाया तो तेंदुआ और उसके दोनों शावक सिचाई विभाग की गूल में चले गये। जेसीबी चालक ने साहस दिखाते हुए गूल में बड़ा पत्थर लगाकर गूलर से बाहर निकलने का रास्ता बंद कर दिया ओर मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर डीएफओ हिमांशु वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गये।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां खनन को लेकर हुई गोलाबारी में कई लोग घायल।

शाम लगभग सात बजे तेंदुए और दोनों शावकों को रेस्क्यू करने का अभियान शुरू किया। इस बीच मौके पर भारी भीड़ भी जमा हो गयी।तेंदुए को कैद करने के लिए वन विभाग ने मौके पर पिंजरा लगाया। रात भर मशक्कत के बाद तड़के 3 बजे तेंदुए को पिंजरे कैद किया गया। इसके बाद दोनों शावकों को भी पिंजरे में कैद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां राहगीरों को अश्लील हरकतें करती 10 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफतार।

तेंदुआ पिंजरे में कैद होने के बाद वन विभाग के साथ ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ मादा है। तेंदुआ और उसके दोनों शावक स्वस्थ हैं। जांच के बाद उन्हें जंगल में छोड़ दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *