उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट हुई जारी, इस वेबसाइट पर देख सकते हैं अपना नाम, जाने कब होंगे चुनाव।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची अपनी वेबसाइट secvoter.uk.gov.in पर जारी कर दी है। मतदाता इसमें अपने नाम चेक कर सकते हैं।आयोग के सचिव राहुल गोयल ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं वे अपने निकटतम विकासखंड या तहसील कार्यालय में प्रपत्र भरकर नाम जोड़ने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, विधवा महिला ने शिशु को जन्म देकर नवजात की कर दी दिल दहलाने वाले तरिके से हत्या मां गिरफ्तार सम्भावित पिता की तलाश।

पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के उक्त पोर्टल पर पंचायत मतदाता खोजें पर क्लिक करके देख सकते हैं। उत्तराखंड के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार तैयार है। सरकार ने हाईकोर्ट में शपथपत्र के जरिए ये जानकारी दी है। जिला पंचायतों में निवर्तमान अध्यक्ष व ग्राम पंचायतों में निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक बनाने को चुनौती देती कई याचिकाएं हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं।

यह भी पढ़ें 👉 एशिया के 2 देशों में बहुत तेजी से फ़ैल रहा है कोरोना, भारत के भी 3 राज्य अलर्ट पर स्वास्थ्य मंत्रालय का अपडेट।

याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि पंचायत चुनाव कब तक कराए जा सकते हैं। इस पर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बताया गया कि उनकी पूरी तैयारी है। सरकार के स्तर से आरक्षण के संबंध में निर्णय होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *