चमोली, विधवा महिला ने शिशु को जन्म देकर नवजात की कर दी दिल दहलाने वाले तरिके से हत्या मां गिरफ्तार सम्भावित पिता की तलाश।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जिले के नंदानगर विकासखंड के एक गांव से मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है।यहां एक विधवा महिला ने अपने नवजात शिशु को जन्म देने के बाद उसे गोबर के ढेर में दबाकर मार डाला ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने तुरंत नंदानगर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने महिला मंगल दल की सदस्यों के साथ

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा के युवक को बदमाशों ने चोरगलिया के जंगल में लूटा अधमरा कर फैंका झाड़ी में।

मौके पर पहुंचकर गोबर के ढेर से नवजात के शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 10 साल पहले पति की मौत

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला का पति 10 वर्ष पहले करंट लगने से मर गया था। वर्तमान में महिला के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 91 (गैरकानूनी गर्भपात या भ्रूण नष्ट करना) और धारा 94 (शव छिपाने या नष्ट करने का अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉 एशिया के 2 देशों में बहुत तेजी से फ़ैल रहा है कोरोना, भारत के भी 3 राज्य अलर्ट पर स्वास्थ्य मंत्रालय का अपडेट।

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। महिला ने अभी तक संभावित पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट के आधार पर नवजात के पिता की पहचान की जाएगी। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *