गैरसैण तहसील दिवस में ग्रामीणों ने दर्ज की 175 शिकायतें।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

जनसेवा ही एकमात्र हम सब का लक्ष्य होना चाहिए:मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा तहसील दिवस पर जो भी समस्याएं आ रहीं हैं उनका त्वरित समाधान हो

गैरसैण तहसील दिवस में ग्रामीणों ने दर्ज की 175 शिकायतें।

जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
चमोली/  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को गैरसैण विकासखंड सभागार में तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।तहसील दिवस में मुख्य रूप से लोनिवि, पीएमजीएसवाई,जल संस्थान, सिंचाई विभाग, ऊर्जा विभाग,आपूर्ति विभाग की जैसे पेयजल आपूर्ति,सड़क,विद्युत और बीपीएल कार्ड से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल के निकटवर्ती गांव में भारी बारिश के चलते आवासीय भवन हुआ जमींदोज गोशाला में बंधे 2 दुधारू पशु एक भैंस व घोड़ा हुआ जिंदा दफ़न।

तहसील दिवस में ग्रामीणों की ओर से रखी गई 175 शिकायतों को सुनते हुए जिलाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें और समयबद्ध ढंग से कार्य करें, अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल के निकटवर्ती गांव में भारी बारिश के चलते आवासीय भवन हुआ जमींदोज गोशाला में बंधे 2 दुधारू पशु एक भैंस व घोड़ा हुआ जिंदा दफ़न।

ग्राम पंचायत नैणी के ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति, हर घर जल योजना और सड़क की समस्या उठाई। इस दौरान ब्रिडकुल के एई की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने तथा आपदा प्रबंधन कार्य प्रभावित होने पर सहायक अभियंता नरेश कुमार और कनिष्ठ अभियंता आशीष मलेठा (पीएमजीएसवाई ब्रिडकुल) के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।नैणी के ग्रामीणों की ओर से पूर्व प्रधान गजेंद्र सिंह रावत द्वारा कुछ निर्माण कार्यों पर आपत्ति जताई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि आपत्ति वाले कार्यों की सूची प्रस्तुत की जाए ताकि जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉 देर रात सहस्त्रधारा में फटा बादल 2 लोग लापता कई होटल बहे दर्जनों दुकानें हुई क्षतिग्रस्त बचाव व राहत कार्य जारी।

जिला पंचायत सदस्य अनीता रावत ने शिकायत की कि जल संस्थान द्वारा बिना जल आपूर्ति किए ही ग्रामीणों को बिल भेज दिए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता जल संस्थान को कैम्प लगाकर इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य बीरेंद्र आर्य ग्राम नौगांव ने हर घर जल योजना से पानी न पहुंचने की समस्या उठाई, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश दिए।ग्राम पंचायत झुमाखेत से प्रधान मुन्नी देवी द्वारा बीपीएल कार्ड बनाए जाने में आ रहीं समस्या कों उठाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने इसके त्वरित निस्तारण हेतु जिला पूर्ति अधिकारी कों निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी, घर में घुसकर किया दुष्कर्म बनाया अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी तो महिला पहुंची थाने।

जेष्ठ प्रमुख लीलाधर जोशी ने सणकोट–रंगचौड़ा–गोगना पेयजल योजना से संबंधित समस्या रखी। इस पर जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता को 15 दिन के भीतर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फरकंडी ग्राम निवासी प्रेम सिंह सिराणी ने गैरसैण–पजियाणा मोटर मार्ग (पीएमजीएसवाई) का मुद्दा उठाया जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को शीघ्र समस्या समाधान करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां 4 वर्षीय मासूम को गुलदार ने बनाया अपना निवाला घर से कुछ दूर मिला क्षत-विक्षत शव।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में भ्रमण कर जनता की समस्याओं को मौके पर ही सुनें और उनका समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही विभागीय स्तर पर जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन अपडेट करने और लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी गैरसैण सोहन सिंह रांगण, पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सहित सभी विभागीय अधिकारी, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *