उत्तराखंड में यहां 4 वर्षीय मासूम को गुलदार ने बनाया अपना निवाला घर से कुछ दूर मिला क्षत-विक्षत शव।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही गुलदार की गतिविधियों ने ग्रामीणों के जीवन को खतरे में डाल दिया है। ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल के पोखड़ा रेंज स्थित श्रीकोट गांव से सामने आया है यहां गुलदार ने एक चार वर्षीय मासूम को अपना निवाला बना लिया।

यह भी पढ़ें 👉 लोनिवि, वन विभाग और नगर पालिका को शीघ्र सुरक्षा कार्य करने के दिए निर्देश

घटना शुक्रवार रात लगभग आठ बजे की बताई जा रही है। मृतक बच्ची की पहचान रिया उम्र 4 वर्ष पुत्री जितेंद्र रावत के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक रिया घर के बाहर खेल रही थी इसी बीच गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और बच्ची की तलाश शुरू की। कुछ ही दूरी पर मासूम का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉 आईएमए देहरादून में स्विमिंग पूल में डूबने से हुई कैंडिडेट की मौत।

घटना की जानकारी मिलते ही गढ़वाल वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी नक्षत्र शाह अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। वन विभाग ने गांव और आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने में डर रहे हैं।

उत्तराखंड में बढ़ता मानव-वन्यजीव संघर्ष बन रहा है चिंता का विषय

उत्तराखंड के अलग-अलग पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदार की बढ़ती सक्रियता और हमलों की घटनाएं चिंता का विषय हैं।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान का शव मिला पेड़ पर लटका हुआ हत्या की आंशका।

खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की ओर से समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाते हैं जिससे उत्तराखंड में हालात दिन-ब-दिन गंभीर होते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *