मसूरी में भारी बारिश के चलते दरके पहाड़ सड़कें हुई ध्वस्त स्कूटी सहित दो युवक गिरे खाई में।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

मसूरी/ बीती रात मसूरी में हुई मूसलाधार बारिश ने इस खूबसूरत हिल स्टेशन को एक डरावने मंजर में बदल दिया। जो मसूरी कभी टूरिस्ट की चहलकदमी से गुलजार रहती थी वहां अब कीचड़ मलबा और टूटी सड़कें पसरी हैं। भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां 4 वर्षीय मासूम को गुलदार ने बनाया अपना निवाला घर से कुछ दूर मिला क्षत-विक्षत शव।

बारिश इतनी मूसलाधार थी कि सुमित्रा भवन, इंदिरा कॉलोनी, जबरखेत और बरलोगंज के मैरीविल एस्टेट जैसे इलाके सीधे भूस्खलन की चपेट में आ गए। बाटाघाट में जमीन खिसकी तो बरलोगंज में तो पूरी सड़क ही बह गई। आने-जाने के रास्ते ऐसे बंद हुए हैं कि लोग अब अपने घरों तक लौटने की उम्मीद भी खोते दिखाई दे रहै।

यह भी पढ़ें 👉 लोनिवि, वन विभाग और नगर पालिका को शीघ्र सुरक्षा कार्य करने के दिए निर्देश

 ्यहां एक स्कूटी बरलोगंज में मलबे के साथ खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तूरंत मसूरी उप-जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है लेकिन परिवार वालों और स्थानीयों की सांसें अभी भी अटकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉 आईएमए देहरादून में स्विमिंग पूल में डूबने से हुई कैंडिडेट की मौत।

हालात की गंभीरता को समझते हुए एसडीएम मसूरी आईएएस राहुल आनंद खुद मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की कमान संभाल ली। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते कई संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हैं। संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जाएगी। पुलिस, पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई की टीमें मौके पर तैनात कर दी गई हैं। प्रशासन लगातार हालात की मॉनिटरिंग कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *