पिथौरागढ़, निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान का शव मिला पेड़ पर लटका हुआ हत्या की आंशका।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ सीमांत जिले पिथौरागढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जिले के डीडीहाट तहसील के ननकुड़ी गांव में हाल ही में निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान संजय कुमार का शव गांव के प्राथमिक स्कूल के पास पेड़ से लटका हुआ मिला। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां स्कूल में घुसकर जंगली सुअर ने एक छात्रा व 2 शिक्षकों को किया घायल।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय संजय कुमार कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे। संजय कुमार ने अभी दो सप्ताह पहले ही ग्राम प्रधान पद की शपथ ली थी। ग्रामीणों ने उन्हें निर्विरोध चुना था ताकि गांव का विकास तेजी से हो सके। लेकिन उनके इस कदम से हर कोई हैरान है। ग्रामीणों ने बताया कि संजय पहले भी वर्ष 2002 से 2007 तक ग्राम प्रधान रह चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी ने किसानों को गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

और हमेशा गांव के विकास कार्यों में अग्रसर रहते थे। मिलनसार स्वभाव और सहयोगी भावना के चलते लोग उन्हें बहुत पसंद करतें थे। अचानक उनकी मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। ग्राम प्रधान के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। पिता के इस कदम से परिवार समेत पूरा गांव टूट चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *