हल्द्वानी/ कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड पर रहने वाली एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है पुलिस ने पूरे मामले में महिला की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और फोटो खींची और अब ब्लैकमेल कर रहा है।
उसकी बात नहीं मानने पर उसकी अश्लील वीडियो फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा है पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस के अनुसार बरेली रोड की रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति श्रमिक हैं।
वह घर पर चार साल की बेटी के साथ रहती है कुछ दिन पहले वह घर पर अकेली थी इसी बीच नई बस्ती वार्ड-27 निवासी राहुल सागर उसके घर में घुस गया आरोप है कि युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर भाग गया युवक अब उसे फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा है।
साथ ही संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है महिला का आरोप है कि आरोपी उसे काफी दिनों से परेशान कर है अश्लील वीडियो बनाकर अब उसको ब्लैकमेल भी कर रहा है पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।