वन तस्करों ने खैर के 81 पेड़ों पर चलाई थी आरी तब जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं लगी इसकी भनक अब वन क्षेत्राधिकारी को किया गया सस्पेंड।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ उत्तराखंड के जंगलों में लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद है लकड़ी तस्कर हरे पेड़ों पर लगातार आरिया चला रहे हैं पिछले दिनों तराई केंद्रीय वन प्रभाग की हल्द्वानी रेंज के मोटाहल्दू बीट में खैर के पेड़ काटने के मामले की जांच पूरी हो गई है। जांच में सामने आया है कि तस्करों ने 81 पेड़ों पर आरी चलाई थी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में आज इन जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी यह सड़क हुई बूरी तरह क्षतिग्रस्त।

मामले में प्रमुख वन संरक्षक डॉ. समीर सिन्हा ने वन क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार को निलंबित करके अल्मोड़ा अटैच कर दिया है। इससे पहले इस मामले में वन आरक्षी व डिप्टी रेंजर पर गाज गिर चुकी है। मोटाहल्दू बीट के जंगलों में तस्करों ने खैर के 81 पेड़ों को काटकर ठिकाने लगा दिया था लेकिन वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। ऐसे में विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई थी।

यह भी पढ़ें 👉 मूसलाधार बारिश से ऋषिकेश हुआ जलमग्न कई कारें पानी में डूबीं।

आरोप लगे थे कि तस्करों ने उनकी साठगांठ है। मामले का खुलासा 13 जुलाई को हुआ। इसके बाद डीएफओ ने एक वन आरक्षी व वन दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। साथ ही वन क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार को डीएफओ कार्यालय हल्द्वानी अटैच किया था। वन क्षेत्राधिकारी पर कार्रवाई के लिए पीसीसीएफ को संस्तुति की गई थी। पीसीसीएफ ने अब वन क्षेत्राधिकारी को निलंबित कर अल्मोड़ा कार्यालय में अटैच किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *