मूसलाधार बारिश से ऋषिकेश हुआ जलमग्न कई कारें पानी में डूबीं।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

ऋषिकेश/ 14 सितम्बर रविवार सुबह से हुई तेज बारिश ने ऋषिकेश शहर और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर के रख दिया। एसडीआरएफ से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ढालवाला स्थित एसबीआई बैंक के पास भारी जलभराव होने से कई वाहन पानी में फंस गए। लगातार तेज बारिश के चलते ढालवाला कस्बे की गलियां और मुख्य सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड की रहने वाली साक्षी बेटे की मानसिक बीमारी से इस कदर टूटी बेटे को गोद में लेकर 13वी मंजिल से छलांग लगाकर जीवनलीला कर ली समाप्त

स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश का पानी इतनी तेजी से जमा हुआ कि कई कारें और दोपहिया वाहन पूरी तरह डूब गए। जिससे सड़क पर यातायात लंबे वक्त तक बाधित रहा।सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पानी का भराव धीरे-धीरे कम होने और बारिश रुकने के बाद यातायात को पुनः शुरू करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, शादी नहीं कि तो सेना के जवान पर रेप के केस में दर्ज कराया मुकदमा, कोर्ट ने किया बरी।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बरसात के दौरान अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन न खड़ा करें और सतर्कता बरतें। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से ऋषिकेश और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते जगह-जगह भूस्खलन और जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *