राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ताहाल स्थिति को देख जिलाधिकारी ने अख्तियार किया सख्त रुख जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के रानीबाग से ज्योलिकोट तक बदहाल स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना ने मंगलवार को कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एनएच के अधिकारियों को तलब किया। बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क की स्थिति पर गंभीर नाराजगी जताई और कहा कि तीन वर्ष पूर्व डामरीकरण हुई सड़क का इतनी जल्दी खराब होना सीधे तौर पर गुणवत्ता में घोर लापरवाही को दिखाता है।

यह भी पढ़ें 👉 गैरसैण तहसील दिवस में ग्रामीणों ने दर्ज की 175 शिकायतें।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान मॉनिटरिंग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया और विभाग नोटिस जारी कर केवल खानापूर्ति कर रहा है। अधिशासी अभियंता ने बैठक में जानकारी दी कि सड़क का डामरीकरण वर्ष 2021 में हुआ था और अभी इसकी देखरेख व मरम्मत की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विभाग व ठेकेदार दोनों की लापरवाही से सरकारी धन की बर्बादी हुई है जिसके लिए दोषियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में नाले के तेज़ बहाव में बही बोलेरो एक युवक लापता 2 की बमुश्किल बची जान

उन्होंने आदेशित किया कि अधिशासी अभियंता स्वयं जांच कर दोषी अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं और एक सप्ताह के अंदर पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही जिलाधिकारी ने सड़क का पुनः नवीनीकरण कार्य तत्काल आरंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधाओं से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *