देहरादून/ देर रात एएचटीयू और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में अचानक छापेमारी की।इस बीच पुलिस ने 14 लड़कियों को पकड़ा जिनमें से 5 लोगों को अनैतिक देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद रिजॉर्ट में हड़कंप मच गया।
यहां पहुंचते ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।पुलिस के अनुसार एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।