रानीखेत/ प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी रविवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ताड़ीखेत पहुंचे। जहां उन्होंने फोरेस्ट फायर मॉडन क्रू स्टेशन का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि मार्च के महीने में हुई बारिश ने वनाग्नि की घटनाओं को इस समय काफी कम किया है।
फिलहाल ये समस्याएं सीमित और नियत्रण में है। उन्होंने कहा कि वनों में अनाधिकृत निर्माण और अतिक्रमण को रोकना और वन भूमि की सुरक्षा वन विभाग की नैतिक जिम्मेदारी है। इन्हें चिन्हित करने, चौकसी बढ़ाने और अतिक्रमण पर विधिपूर्वक कार्यवाहीं करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। गौरतलब है कि ताड़ीखेत में जंगल के पास कुछ खाली छूटे पड़े थे।
रानीखेत सोयल और अल्मोड़ा वन प्रभाग के संयुक्त प्रयासों से यहां एक मॉडल फायर क्रू स्टेशन स्थापित किया गया है। इस स्थल में 8 से 16 फायर वाचर (अग्नि चौकीदार) का सुनियोजित और प्रशिक्षित दल हमेशा यह रहता है। जो जल्द से जल्द प्रतिक्रिया कर अग्नि शमन करें। यह दल खाने, पीने और वाहन की सुविधा के साथ, सभी आधुनिक उपकरणों से लैस रहेगा। जैसा कि बाकी सभी आपदा प्रबंधन दलों में होता है।