बद्रीनाथ धाम में हुई चोरी को लेकर बड़ा आक्रोश 4 दिन के अंदर बैठक नहीं की गई तो होगा बीकेटीसी के खिलाफ उग्र आंदोलन।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ श्री बद्रीनाथ मंदिर में हाल ही में हुई चोरी का प्रकरण सामने आने के बाद भी बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) का कोई भी पदाधिकारी अभी तक बद्रीनाथ धाम नहीं पहुंचा है। जिसे लेकर बद्रीस संयुक्त संघर्ष समिति में भारी रोष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉खनन माफियाओं के विरुद्ध मोर्चा खोलने वाले उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव नयन नौटियाल का निलंबन नैनीताल हाईकोर्ट ने किया रद्द।

शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम में बद्रीस संयुक्त संघर्ष समिति की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बीकेटीसी को चार दिनों के अंदर बद्रीनाथ धाम पहुंचकर संघर्ष समिति के साथ बैठक करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉रूद्रप्रयाग जिले के काकड़ागाड़ स्थिति अंग्रेजी शराब की दुकान में खुलेआम हो रही है ओवरराइटिंग, लोगों की बार-बार शिकायतों के वावजूद भी मुकदर्शक बना है आबकारी विभाग।

समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित वक्त के अंदर बीकेटीसी पदाधिकारी बैठक के लिए नहीं आते हैं तो बद्रीस संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा बद्रीनाथ धाम में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस आंदोलन में स्थानीय निवासी और व्यापारी भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *