घनसाली में खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने ले ली एक और जान गुस्साएं लोगों ने मसाल जूलूस निकालकर फूंका सरकार व विधायक का पुतला।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि टिहरी

 टिहरी/ जिले के घनसाली क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। रविवार देर शाम को घनसाली स्वास्थ्य जनसंघर्ष मोर्चा के बैनर तले क्षेत्रवासियों ने घनसाली बैरियर पर मशाल जुलूस निकालकर स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग और क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह का पुतला दहन किया।

 एयर एंबुलेंस न मिलने से महिला की मौत

बीते शनिवार को भिलंगना विकास खंड के होल्टा गांव निवासी बबीता देवी उम्र 28 वर्ष पहाड़ी से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉थराली विकास खंड में चाचा के अंतिम संस्कार में गए भतीजे के सर में पहाड़ी से गिरा पत्थर हुई दर्दनाक मौत।

ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उनकी नाज़ुक हालत को देखते हुए उच्च अधिकारियों से एयरलिफ्ट के लिए हेलीकॉप्टर की मांग की थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी की चिकित्सक डॉ. उषा भट्ट ने बताया कि हेलीकॉप्टर पहुंचने में केवल 10 मिनट का वक्त शेष था अस्पताल से हेलीपैड तक ले जाते वक्त ही बबीता देवी ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया।

मशाल जुलूस निकालकर किया विधायक का पुतला दहन

स्थानीय लोगों का आक्रोश बीते रविवार को सड़कों पर देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने मसाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पर्वतीय क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में यहां पीरुल प्लांट में लगी भीषण आग लाखों का हुआ नुकसान।

आक्रोशित लोगों का कहना था कि पहाड़ों में आज भी वक्त पर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं जिसके कारण लोगों की जान जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई हुई हैं।

 आपातकालीन एयर एंबुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग

मशाल जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि यदि वक्त पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और त्वरित एयर रेस्क्यू व्यवस्था उपलब्ध होती तो बबीता की जान बचाई जा सकती थी। प्रदर्शनकारियों ने पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर्याप्त डॉक्टरों की तैनाती और आपातकालीन एयर एंबुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

क्षेत्रीय विधायक और सरकार को ठहराया जिम्मेदार

जिला पंचायत सदस्य व घनसाली जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अनुज शाह ने कहा कि ये कोई नया मामला नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉श्रीनगर पौड़ी सड़क पर हुआ भीषण सड़क हादसा यात्रियों से भरे टैम्पो ट्रैवलर व ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर।

हम पहले भी बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ 52 दिनों तक धरने पर बैठ चुके हैं उन्होंने कहा कि अगर आज घनसाली के पास उप जिला अस्पताल होता तो लोग बेमौत न मरते जिनको घनसाली की जनता ने विधानसभा में भेजा वो आज गहरी नींद सो रखे हैं वहीं उन्होंने कहा की घनसाली में लगातार हो रही मौते क्षेत्रीय विधायक व सरकार की नाकामी की वजह से हो रही अगर टाइम पर एयर लिफ्ट की व्यवस्था हो जाती तो बबीता की जान बचाई जा सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *