शर्मनाक हल्द्वानी में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप पुलिस ने एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट सहित चार लोगों को किया गिरफतार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ मुखानी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट सहित चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक घटना कटघरिया स्थित एक होटल में देर रात की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड वन विभाग के इस रेंज से स्टोर में रखें 5 हाथी दांत हो गए गायब, अब विभाग ने कारवाई करते हुए 2 वन क्षेत्राधिकारीयो को किया सस्पेंड।

मामले में पुलिस ने धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री के साथ ही हिमांशु गौनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉 रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के झूठे दावों का बार-बार फूटता ढोल रानीखेत में अल्ट्रासाउंड नही होने के कारण दुसरे क्षेत्रों के अस्पतालों में भटकने के लिए मजबूर हुई गर्भवती महिलाएं।

जांच के दौरान कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल का नाम सामने आया है। पुलिस ने होटल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में होटल में बिना पहचान पत्र के कमरा उपलब्ध कराने की बात भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉 ग्रहणीयो के बजट पर महंगाई की मार मदर डेयरी ने लगभग 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई दूध की कीमत।

इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचाया है मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *